फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक को थप्पड़ मारने पर भड़की युनियन।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर आटो खड़ा करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा एक आटो चालक को थप्पड़ मारने से आटो यूनियन भड़क गई है। यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को पुलिस विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
गुस्साए आटो चालकों ने बस अड्डे से नयी बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। बताया जाता है कि आटो चालक अपने परिवार के कुछ लोगों को लेकर जिला अस्पताल गया था। वहां उसने परिवार के सदस्यों को उतारने के बाद आटो एक तरफ खड़ा कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे अस्पताल में कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने आटो चालक को यह कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि उसने आटो को गलत स्थान पर लगाया है। आटो चालक को थप्पड़ मारने का पता चलते ही कालिका माता मंदिर के सामने बने हुए आटो स्टैंड पर मौजूद अन्य आटो चालकों ने अपने वाहनों को सड़क के बीचाेंबीच खड़ा कर मार्ग बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आटो चालकों का कहना था कि चालक ने अपने आटो को सही स्थान पर खड़ा किया था, उसके बावजूद भी पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रोब दिखाते हुए उसको थप्पड़ मारा। चालकों द्वारा सड़क जाम करने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे एसएचओ जसबीर सिंह ने आटो यूनियन सदस्यों के साथ बातचीत की और कहा कि वे अपनी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाएं, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज को जम्मू ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी
आटो यूनियन द्वारा कालेज मार्ग को बंद करने से मरीज को लेकर जम्मू जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस का चालक लगातार सायरन बजाता रहा, लेकिन आटो चालकों ने एंबुलेंस को आगे नहीं जाने दिया। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने एंबुलेंस को निकालने के लिए रास्ता बनाया और बेतरतीब खड़े वाहनों को कतार में लगवाकर एंबुलेंस को वहां से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें