फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: कठुआ में संदिग्ध पशु तस्करों के हमले में सिपाही घायल, एक गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 12:29 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, जम्मू और कश्मीर

सार

कठुआ जिले में संदिग्ध पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को पुलिस टीम पर संदिग्ध पशु तस्करों द्वारा किए गए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक शमी कुमार ने बताया कि पुलिस ने हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं और एक हमलावर को लखनपुर इलाके के चेक गोट्टा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशु तस्करों की आवाजाही की सूचना मिलने पर पुलिस दल को गांव भेजा गया था। जैसे ही पुलिस दल एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था तो तस्करों ने उन पर पथराव किया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी कुलदीप कुमार घायल हो गए। पथराव करने वालों के खिलाफ लखनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें