फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है पाक एजेंसी आईएसआई की साजिश

Sat, 11 Jan 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2013 में पुंछ में बैट द्वारा हमले के एक साल बाद पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत-पाक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बार्डर एक्शन टीम (बैट) को फिर से सक्रिय करने की साजिश रची है।
विज्ञापन


पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तान एलओसी पर बैट के जरिए भारतीय जवानों पर हमले की फिराक में है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के दौरान इस तरह के हमले अंजाम दिए जा सकते हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार बैट स्नाइपर से जवानों पर सीधे गोली चलाकर बड़ा नुकसान कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार सीमा पार घुसपैठ के लिए तैयार चार सौ प्रशिक्षित आतंकियों में से कुछ आतंकियों को बैट में शामिल किया गया है। इसमें पाक सेना के जवान भी शामिल हैं। इन हमलों के बीच घुसपैठ कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस सूचना को भारतीय सेना ने गंभीरता से लेते हुए एलओसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा भी एलओसी पर सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। जबकि, पुंछ-राजौरी क्षेत्र में 16 कोर के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल जीएस हुड्डा भी दौरा कर रहे हैं।

हालांकि एलओसी पर आधुनिक उपकरणों से लैश भारतीय सेना ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक साल पहले ही बैट ने एलओसी पर जवानों पर हमला करके उनका सिर काट लिया था। बर्बरता पूर्वक किए गए इस हमले के बाद से भारतीय जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी बीएसएफ ने सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है। चुनावों से पहले घुसपैठ की आशंकाएं बढ़ने के चलते विशेष सुरक्षा तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें