फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्धि की आड़ में मौलवी कर रहा था सेक्स

Fri, 24 May 2013 05:01 PM IST
श्रीनगर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे मौलवी को गिरफ्तार किया है जो शुद्धिकरण की आड़ में लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी आबरू लूटता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बड़गाम जिले में इस मौलवी को अपने धार्मिक केंद्र में कई लड़कियों से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुलजार अहमद बट नामक यह मौलवी लड़कियों के लिए आवासीय धार्मिक शिक्षण संस्थान चलाता है, जहां वह शार्ट-टर्म धार्मिक कोर्स कराता था।

पुलिस के मुताबिक मामले का उस समय हुआ जब उसे संस्थान में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया।

संस्थान में करीब 500 लड़कियां हैं। आरोप है कि मौलवी शुद्ध करने के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करता था। उसने कुछ महिला कर्मचारी भी रखी थीं, जो लड़कियों को उसे खुश करने के लिए प्रेरित करती थीं।

कोर्ट ने आरोपी मौलवी को 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें