जम्मू एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जवान के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।