फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पलहालन और पट्टन में हिंसा, 12 लोग घायल

Mon, 05 Aug 2013 02:28 PM IST
श्रीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामूला जिले के पलहालन और पट्टन इलाकों में शनिवार रात को हुई हिंसा में सुरक्षा बलों के जवान और पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में रविवार को सख्त पाबंदियां लगा दी गईं। पत्थरबाजी की घटना में शामिल पलहालन के एक युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर लोग भड़क गए। उन्होंने हिंसा शुरू कर दी। शनिवार की
विज्ञापन


शाम भीड़ ने दोनों कसबों में तैनात पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर पथराव किया। पुलिस ने उनको खदेड़ने के लिए जवाबी

कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दस पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।
हिंसा को रोकने के लिए शनिवार रात से इलाके में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। बारामूला के जिलाधिकारी गुलाम अहमद ने क्षेत्र में कर्फ्यू से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक पत्थरबाज को गिरफ्तार करने के बाद कुछ लोगों ने विरोध जताया था। उन्होंने क्षेत्र में हिंसा फैलाने के लिए

पथराव किया। इसे रोकने के लिए केवल कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगाई हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें