फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर में फिर घुसने लगा पाक, बनाए पक्के बंकर

Tue, 28 May 2013 01:01 AM IST
सांबा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर दर्जनों पक्के बंकर और निगरानी टावर बना लिए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं पाक सेना ने जीरो लाइन से कुछ दूरी पर सुरक्षा बांध का भी निर्माण कर लिया है। जबकि पाक सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर भी आपत्ति दर्ज कराते हैं।

खुफिया सूत्रों के अनुसार सीजफायर के दौरान पाक सेना की मदद से वहां के रेंजरों ने सीमा के कई पक्के बंकर बना लिए हैं। जीरो लाइन के निकट कई निगरानी टावर बनाए हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि पाक सेना को अब भारतीय सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी आसानी से हो सकेगी। भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


यही नहीं पाक सेना ने जीरो लाइन से कुछ दूरी पर सुरक्षा बांध का भी निर्माण कर लिया है। बांध पर घने वृक्ष भी लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार यदि भारतीय सीमा सुरक्षा बल अपने क्षेत्र में कोई विकास कार्य करते हैं तो पाक रेंजर उसका कड़ा विरोध करते हैं।

पिछले दिनों बाबा चांवलेयाल पोस्ट पर बाबा की दरगाह का विकास कार्य चल रहा था। पाक रेंजरों ने इस विकास कार्य का कड़ा विरोध किया था।

बाद में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बैठक हुई। इसमें पाक रेंजरों को बताया गया कि बाबा की मजार के लिए इमारत का निर्माण हो रहा है।

पाक रेंजर इससे पहले भी विकास कार्यों पर आपत्ति कर चुके हैं। पाक ने तो सीजफायर का उल्लंघन करके बंकर और टावर बना लिए, जबकि भारत को अपनी सीमा क्षेत्र में विकास कार्य करने से भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें