फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में ब्रिटिश महिला की रेप के बाद हत्या!

Sat, 06 Apr 2013 12:03 PM IST
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में शनिवार सुबह एक ब्रिटिश महिला पर्यटक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय ब्रिटिश महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का नाम सारा एलिजाबेथ है, जो नीदरलैंड के 43 वर्षीय डेविट रिचर्ड के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रही थी।

डल झील के एक हाउसबोट में शनिवार सुबह एलिजाबेथ का शव खून से लथपथ पाया गया। उसके कपड़े फटे हुए थे। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है।

घटना के बाद से फरार डेविट रिचर्ड को पुलिस ने काजीगुंड में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि एलिजाबेथ उस हाउसबोट में पिछले दो महीने से ठहरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें