जम्मू संभाग के राजोरी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। आर्मी सिग्नल रेजिमेंट की चाहरदीवारी बस स्टैंड की ओर गिरी। इस दौरान पीर-कांजू निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा हटाने का काम जारी है। मृतक की पहचान नगर परिषद राजोरी के धनी राम पुत्र लच्छू राम के रूप में हुई है।