फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी ढेर

Thu, 14 Feb 2013 10:15 PM IST
राजोरी/नौशेरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को फिर से घुसपैठ करने की कोशिश की। नियंत्रण रेखा पर मुस्तैद भारतीय जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


उसके शव के पास से एक एके 47 व मैगजीन बरामद हुई है। दूसरा आतंकी भागने में कामयाब हो गया। इस कार्रवाई में एक भारतीय जवान (5 सिख कलाई रेंजिमेंट की ब्रेवो कंपनी) मेजर सिंह घायल हो गया। उसे हेलीकाप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल में पहुंचाया गया है।

घटना राजोरी जिले के नौशेरा ब्लाक के लाम सेक्टर की है। यहां पर तैनात भारतीय सेना की कांचा और पिल्ला पोस्ट के नजदीक दो आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इनमें से एक भारतीय सीमा में घुस आया, जिसे जवानों ने मार गिराया। जवाबी कार्रवाई होते देख दूसरा आतंकवादी वापस भागने में कामयाब हो गया। मारे गए आतंकी का शव सेना ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एस एन आचार्य ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई बजे सेना के जवानों ने सीमा पर हलचल होती देखी। देखा गया कि एक आतंकी भारतीय सीमा में घुस रहा है, जवानों ने इसे भारतीय फायरिंग रेंज तक आने दिया और आते ही मार गिराया।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो यह पाकिस्तान की बैट का एक्शन था। जो शख्स मारा गया गया है, उसने कमांडो की यूनिफार्म पहनी हुई थी। वह पाकिस्तानी सेना का जवान भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पहला फायर मारे गए शख्स ने किया था जो पोस्ट के पास छुप कर बैठा था।

एक अन्य घटनाक्रम में सेना की आरआर, टीए और रियासत पुलिस की संयुक्त टीम ने कालाकोट तहसील के सरोती वन क्षेत्र में सर्च आपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने से एके के 168 राउंड, एके की दो मैगजीन, एए इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, आधा किलो विस्फोटक, एक चाइनीज ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, एक आईईडी सर्किट सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें