आसिया अंद्राबी महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीएम) की अध्यक्ष है।
- फोटो : Getty Images
महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीएम) की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को पुलिस द्वारा मंगलवार को हिरासत में लिया गया। हंदवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा।
डीएम की प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को ही आसिया अंद्राबी को हिरासत में ले लिया गया, ताकि वह मंगलवार को हंदवाड़ा न जा सके।
उन्होंने बताया कि पहले आसिया को घर पर ही नजरबंद रखा गया था, लेकिन बाद में आसिया और फहमीदा सोफी को राम बाघ महिला पुलिस स्टेशन शिफ्ट किया गया। प्रवक्ता के अनुसार आसिया अंद्राबी को मंगलवार को हंदवाड़ा जाना था जहां हाल ही में 5 स्थानीय लोगों की हत्याओं को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।