फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा रवाना होने से पहले आसिया हिरासत में

Wed, 27 Apr 2016 11:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आसिया अंद्राबी महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीएम) की अध्यक्ष है। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीएम) की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को पुलिस द्वारा मंगलवार को हिरासत में लिया गया। हंदवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। 
विज्ञापन


डीएम की प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को ही आसिया अंद्राबी को हिरासत में ले लिया गया, ताकि वह मंगलवार को हंदवाड़ा न जा सके। 

उन्होंने बताया कि पहले आसिया को घर पर ही नजरबंद रखा गया था, लेकिन बाद में आसिया और फहमीदा सोफी को राम बाघ महिला पुलिस स्टेशन शिफ्ट किया गया। प्रवक्ता के अनुसार आसिया अंद्राबी को मंगलवार को हंदवाड़ा जाना था जहां हाल ही में 5 स्थानीय लोगों की हत्याओं को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें