फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवानों को अंतिम सलामी

Wed, 07 Aug 2013 09:01 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद होने वाले पांचों जवानों के तिरंगे में लिपटे शव एयरफोर्स के विमान से पटना और पुणे रवाना करने से पहले जम्मू एयरपोर्ट पर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान हमले में 35 वर्षीय प्रेम नायक (छपरा, बिहार), 29 वर्षीय लांस नायक शंभू शरण (भोजपुर, बिहार), 27 वर्षीय सिपाही विजय कुमार (पटना, बिहार), 23 वर्षीय सिपाही रघुनंदन (छपरा, बिहार) और 36 वर्षीय नायक पुंडलिक माणे (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) शहीद हो गए थे।

खराब मौसम ने रोकी सेना प्रमुख की उड़ान
इधर खराब मौसम के कारण सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह पुंछ स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) का जायजा नहीं ले सके।

जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह पहुंचने के बाद जनरल सिंह ने पुंछ के लिए चापर से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के बीच कई बार प्रयास के बावजूद चापर वहां लैंड नहीं कर पाया।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पुंछ में एक दिन पहले पांच जवानों के शहीद होने के बाद जनरल सिंह को बुधवार को पुंछ पहुंचकर एलओसी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था।

पुंछ से लौटे जनरल सिंह अखनूर स्थित सैन्य हेडक्वार्टर में रुके और वहां पुंछ-राजोरी सेक्टर के इन-चार्ज मेजर जनरल वीपी सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

इस दौरान मेजर जनरल वीपी सिंह ने पुंछ और राजोरी स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल में सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट दी।

ताबूतों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
सुबह जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद जनरल सिंह ने वहां तिरंगे में लिपटे पांचों शहीद जवानों के ताबूतों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बाद में वह नगरोटा स्थित 16 कोर हेडक्वार्टर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें