फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर बारिश का असर, पहलगाम मार्ग अस्थायी रूप से बंद; बालटाल से जारी रहेगी यात्रा

Sat, 25 Jul 2026 06:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारिश के कारण मरम्मत और रखरखाव कार्यों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा का पहलगाम मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यात्रा बालटाल मार्ग से जारी रहेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से प्रभावित मार्ग पर मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल यात्रा बालटाल मार्ग से जारी रहेगी, जबकि पहलगाम मार्ग को आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हालिया बारिश के कारण पहलगाम यात्रा मार्ग पर कुछ स्थानों पर सुधार और बहाली कार्यों की जरूरत महसूस हुई, जिसके लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुचारु और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बालटाल मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक 3.95 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें