फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2022: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सेना और अन्य एजेंसियां तैयार, यात्रा मार्गों पर लगेंगे संयुक्त नाके 

Sat, 23 Apr 2022 12:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षा समीक्षा बैठक में यात्रा के काफिले के सुगम मार्ग और पार्किंग स्थलों की उपलब्धता के लिए यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन योजना पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को हर स्तर पर समन्वय स्थापित करने और तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन
Amarnath Yatra Security Meeting - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए गांदरबल में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने के साथ ट्रांजिट व आधार शिविरों में बेहतर समन्वय और नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर गांदरबल जिले के मानसबल में स्थित सेना के 3 सेक्टर मुख्यालय में शुक्रवार को संयुक्त बैठक में ट्रांजिट कैंप, बालटाल और दोमेल में बेस कैंप सहित यात्रा के रास्ते में सभी जगहों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा यात्रा के काफिले के सुगम मार्ग और पार्किंग स्थलों की उपलब्धता के लिए यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को हर स्तर पर समन्वय स्थापित करने और तालमेल बिठाने पर जोर दिया। एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने यात्रा मार्ग, पारगमन शिविरों और आधार शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को रोकने के लिए यात्रा मार्ग पर सभी वाहनों की जांच और संयुक्त चेक पोस्ट लगाने पर भी जोर दिया। मध्य कश्मीर के डीआईजी सुजीत कुमार, कमांडर 3 सेक्टर ब्रिगेडियर अतुल राजपूत, डीआईजी सीआरपीएफ  नॉर्थ रणदीप कुमार राणा, एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर, एसएसपी बांदीपोरा मोहम्मद जाहिद, सीओ 34 आरआर कर्नल आरएस काराकोटी, सीओ 24 आरआर कर्नल डीवी रेड्डी, सीओ 115 बटालियन सीआरपीएफ सुशांत कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें