जम्मू संभाग में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 292 मेधावियों को सम्मानित किया।
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह (जम्मू संभाग) का आयोजन शुक्रवार किया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 292 मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा, खेल मंत्री सतीश शर्मा समेत शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
केनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मेधावियों को सम्मानित किया। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों से 10वीं व 12वीं के 292 मेधावी अपने अभिभावकों के साथ मौजूद रहे। अमर उजाला जम्मू डेढ़ दशक से भी अधिक समय से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू और कश्मीर संभाग में हर वर्ष दो समारोह होते हैं। अक्तूबर में कश्मीर संभाग के मेधावियों के लिए कार्यक्रम हुआ था। अब जम्मू संभाग में हो रहा है।
इसमें बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां, सह सहयोगी वी ब्रांड तेल, विशिष्ट सहयोगी सिल्वर लाइन्स, फोटोंफिनो, सेम्पेरिया, सहयोगी चिनाव वेली पावर प्रोजेक्ट्स, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, दीवान देवी स्कूल और एसडी मेमोरियल स्कूल हैं। इसमें बैंकिंग पार्टनर जम्मू-कश्मीर बैंक है।