बोधगया में बम धमाकों के बाद जम्मू में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नाके बढ़ा दिए गए हैं।
विशेषकर धार्मिक स्थल श्री अमरनाथ यात्रा आधार शिविर, बावे वाली माता, मोहमाया मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर के बाहर और आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाकर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।
इन धार्मिक स्थलों में तैनात सरकारी कर्मचारी, ड्यूटी दे रहे कर्मचारी और उन्हें जारी हुए पहचान पत्रों की भी पुलिस ने दोबारा से जांच की।
कड़ी जांच के बाद विभाग के कर्मचारियों और अन्य लोगों को शिविर के अंदर जाने दिया गया। सिक्योरिटी विंग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने सुरक्षा कड़ी करने के विशेष निर्देश दिए। उनके अनुसार सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं हो सकता है।
अब तक अमरनाथ में भोले के दर्शन करने वालो श्रृद्धालुओं की संख्या 1.5 लाख के पार हो गई है।