फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: टीआरसी चौक से लाल चौक तक एबीवीपी निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा, पहले भी निकाली गई थी रैली

Thu, 30 Jan 2025 02:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने टीआरसी चौक से रेजीडेंसी रोड होते हुए लाल चौक, श्रीनगर तक तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
एबीवीपी की तिरंग यात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को टीआरसी चौक से रेजीडेंसी रोड होते हुए लाल चौक, श्रीनगर तक तिरंगा रैली निकाली। इससे पहले एबीवीपी की ओर से सोमवार को ग्रीन बेल्ट गांधी नगर से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 100 फुट लंबा तिरंगा शामिल था। तिरंगा यात्रा करीब दोपहर साढ़े 12 बजे ग्रीन बेल्ट से निकली। इसके बाद मुख्य रोड से होते हुए गांधी नगर अस्पताल से होते हुए पीडीपी कार्यालय के पास पहुंची।

विज्ञापन




इस दौरान एबीवीपी प्रदेश प्रदेश मंत्री सनक श्रीवत्स ने बताया कि प्रदेश में तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जम्मू विश्वविद्यालय, नौशेरा, पुंछ, गुलमर्ग सहित अन्य जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकि है। कुछ दिन पहले पुंछ में एबीवीपी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

इसे लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने एक्स पर यात्रा के खिलाफ बयानबाजी की थी, जो असहनीय है। सोमवार को निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा एक तरह से उन लोगों को जवाब है, जो देश में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें