फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत

Mon, 07 Apr 2014 11:20 AM IST
श्रीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर तथा लद्दाख संभागों में अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में शनिवार को एक छह वर्ष के बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के थाजीवारा इलाके में टिप्पर ने छ: साल के एक बच्चे अजमत फारूक को कुचल दिया गया।

इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने फारूक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बारामूला जिले के पट्टन इलाके में एक अन्य सड़क दुर्घटना में तवेरा गाड़ी ने 60 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इस बीच लद्दाख संभाग के लेह पुलिस थाना अंतर्गत शाए नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल खाई में गिर गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें