नगर में रविवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं में एक तीन मंजिला बिल्डिंग, उससे सटी हुई एक दुकान और एक अन्य घर जलकर राख हो गए।
तीनों घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नॉवपोरा इलाके में देर रात एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आगलग गई।
आग इतनी भयावह थी कि इसने जल्दी ही बिल्डिंग से सटी एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकान जलकर राख हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट बता रही है। नूरबाग मोहल्ले में आग लगने की एक अन्य घटना में एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग लगने की तीनों घटनाआें में लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है।