फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

Wed, 16 Jul 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंच उदयवाला इलाके में अपने साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था। खासबात यह रही कि पीड़िता आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए एक थाने से दूसरे थाने जाती रही, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार जगती नगरोटा की रहने वाली महिला घटना के बाद कनाल पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। मामला उदयवाला का होने के कारण पुलिस उसे फ्लाइंग में बैठाकर दोमाना थाने ले गई। दोमाना में भी मौखिक रूप से सारी जानकारी दी गई लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबाद थाने के एसएचओ सतिंद्र सिंह के मुताबिक महिला कनाल चौकी आई थी लेकिन घटना उदयवाला के होने के चलते मामला दोमाना थाने भेज दिया गया था।

क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक जगती नगरोटा की रहने वाली महिला को एक व्यक्ति ने अगवा कर अपने साथ उदयवाला ले गया।

आरोप है कि उसने महिला के साथ बलात्कार करने के अलावा अपने दोस्तों को भी बुला लिया। उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया।

महिला की हालत खराब हो गई। सुबह होने से पहले ही आरोपी महिला को छोड़ फरार हो गए।

होश आने पर महिला किसी तरह से कनाल चौकी पहुंची तो वहां पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद कनाल पुलिस ने मौखिक शिकायत सुनने के बाद घटना उदयवाला की होने के चलते उसे दोमाना थाना के लिए भेज दिया गया। हालांकि देर रात तक महिला की शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें