फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Tue, 10 Jun 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना एक युवक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


महिला ने खुद के साथ हुए इस धोखे के चलते करनाल के एक युवक के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दे दी।

एसएसपी जम्मू एके गोयल के निर्देश पर सिटी थाना में आरोपी शालीमार कालोनी, करनाल निवासी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है, जबकि उसका साथ देने वाले दीपक कुमार के खिलाफ सहयोग देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दीपक भी करनाल का रहने वाला है।
 
पुलिस के मुताबिक 14 मई, 2014 को शालीमार कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार और उसका दोस्त दीपक एक महिला को करनाल से जम्मू लाए थे, यहां उन्होंने वीरेंद्र ने उस शादीशुदा महिला के साथ सात फेरे लेने का वादा किया।
विज्ञापन


महिला उनके झांसे में आ गई। वह वीरेंद्र के साथ जम्मू में कुछ दिन रुकी। जहां दीपक भी मौजूद था।

वापस करनाल लौटने पर वीरेंद्र अपनी जुबान से मुकर गया और शादी से साफ इनकार कर दिया। महिला ने इस सारी घटना की जानकारी हरियाणा पुलिस को दी।

तो पुलिस ने मामला जम्मू का होने के चलते जम्मू पुलिस को लिख दिया। यहां एसएसपी एके गोयल ने महिला की सारी बात सुनने के बाद वीरेंद्र के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहयोगी दीपक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सिटी थाना के एसएचओ केके गुप्ता के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है कि आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए जल्द ही टीम करनाल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें