फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पकड़े नहीं जाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 12 में एक महीने पहले स्थानीय निवासी रमेश कु मार की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय के बाहर कालेज मार्ग जाम किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीने से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। बार-बार उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ा नहीं गया तो वह उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल राहुल देव, परमजीत सिंह पम्मा, अजय सिंह, नीलम शर्मा, कर्ण सिंह आदि ने बताया रमेश पर 14 नवंबर को अज्ञात तीन बाइक सवारों ने मठ मंदिर के पास हमला किया था। तेजधार हथियारों से रमेश के गले पर हमला किया गया था। उसे जीएमसी से लुधियाना ले जाया गया था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले को लेकर कोई सुराग नहीं लगा पाई। उन्होंने कि गत 6 दिसंबर को भी लोगों ने जराई चौक पर आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। तब भी पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा था कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन आज एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है और पुलिस के पास अभी भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर चार दिनों के भीतर पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो लोग आंदोलन तेज कर देंगे। प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल ने कहा कि पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है, शक के आधार पर कई युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें