फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली को गंदगी से निजात दिलाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली।
विज्ञापन

कला नगरी बसोहली की गंदगी पहले रंजीत सागर झील में जाती थी। स्थानीय प्रशासन ने अब झील को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कचरा निस्तारण के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के साथ ही नगर को कचरा मुक्त करने के लिए जल्द ही विशेषज्ञों की टीम बसोहली में होगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के एक्सपर्ट डॉ. जफर इकबाल बसोहली में होंगे। अब तक बसोहली कसबे के गली-मोहल्लों से एकत्र कर कचरे को परगना के नजदीक खुले में फेंका जाता रहा है। शहर की गलियों और नालियों से निकलने वाली गंदगी सीधे रंजीत सागर झील में जाती थी। कुछ दिन पहले ही एडीसी बसोहली संजय गुप्ता ने जिला उपायुक्त जम्मू को एक पत्र लिखकर बसोहली में एक्सपर्ट की टीम भेजने के बारे में लिखा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी ने बताया कि पत्र के उत्तर में जिला उपायुक्त जम्मू ने एक्सपर्ट डा. जफर इकबाल को बसोहली जाने का आदेश दिया है। संजय गुप्ता ने बताया कि 17 नवंबर को वह बसोहली आएंगे। इसके लिए नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी प्रीतम चंद को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह जफर इकबाल के साथ मिलकर सालिड लिक्विड वेस्ट ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने का काम करें। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए 50 कनाल भूमि का चयन बसोहली कसबे के नजदीक कर लिया गया है। 17 को एक्सपर्ट्स की टीम बसोहली मे आएगी और संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें