श्रीनगर। कुपवाड़ा में शनिवार को सभी स्कूल कालेज बंद रहे। सेना द्वारा फर्जी मुठभेड़ के आरोप में लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि सेना ने जिस युवक को मुठभेड़ में मारा, वो आतंकी नहीं था। जिला उपायुक्त शाहिद बशीर के आदेश पर सभी स्कूल कालेज को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया।