फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में मंगलवार को अपहरण के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम यिा है। पीड़ित के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रख बडोई निवासी हरि सिंह ने मंगलवार को शिकायत में बताया कि उसके भाई सुखदेव सिंह को रविवार शाम घर लौटते वक्त रास्ते में नवीन चौधरी निवासी रंगूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की। सुखदेव को गंभीर रूप से घायल कर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल सुखदेव सिंह ने अपने भाई के फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें