जम्मू। चार लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इनमें शुभम निवासी भगवती नगर, कांता देवी निवासी कृष्णा नगर, रवि शर्मा निवासी परगवाल और अजीत सिंह निवासी तालाब खटिका शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।