आरएस पुरा। ईद के पर्व आरएस पुरा सेक्टर की अंतर राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स व सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियाें व जवानों ने मिठाईयों का आदान प्रदान करके एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। आक्ट्राय पोस्ट व पाक की अनायत पोस्ट के मध्य जीरो लाईन पर 78 सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर रमेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पाक 12 चिनाब रेंजर्स कंपनी कमांडेट मोहमम्द यूनुस सहित अन्य पाक अधिकारियाें के साथ मिठाईयों का आदान प्रदान किया।