जम्मू। पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति के मामले में दो आरोपियों की बेल स्पेशल जज एंटी करप्शन सोनिया गुप्ता ने निरस्त कर दी है। आरोपी मुश्ताक अहमद और नासीर हुसैन पर क्राइम ब्रांच ने पूर्व में मामला दर्ज कर रखा था।
सुनवाई के दौरान सीपीओ जावेद अहमद ख्वाजा ने कहा कि आरोपी दोनों युवकों पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला दर्ज है। पूर्व में दोनों ने 139 लोगों का फर्जी नियुक्ति पत्र कमिश्नर सेक्रेटरी हेल्थ एंड मेडिकल एजूकेशन विभाग की ओर से जारी किया था। इसके बदले में मुश्ताक अहमद ने 47 लाख और मोहम्मद नासीर ने 13 लाख रुपयों की ठगी की थी। गौरतलब है कि मुश्ताक अहमद के खिलाफ इसी मामले में जानीपुर में केस दर्ज है। इस मामले की सुनवाई में सोनिया गुप्ता ने पाया कि दोनों आरोपियों पर गंभीर मामला दर्ज है। ऐसे में जांच काफी लंबी चलेगी। पैसों के अधिक मात्रा में हेराफेरी की वजह से इनकी बेल के दौरान इसमें समस्या आ सकती है। इस वजह से उन्होंने उनकी बेल याचिका खारिज कर दी है। जेएनएफ