ज्यौड़ियां/अखनू। खौड़ पुलिस ने पंचायत मट्टू के गांव गरजाल के नजदीक चिनाब दरिया के किनारे से शनिवार को युवक युवती का शव बरामद किया है। दोनों की कमर एक कपड़े से बंधी पाई गई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों से सूचना मिली चिनाब दरिया के किनारे युवक युवती के शव पड़े हैं। सूचना के आधार पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शव किनारे पर पानी में तैर रहे थे। खौड़ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान अनु कुमार (25) पुत्र शाम लाल निवासी गोसानू, अखनूर व प्रिय देवी (22) पुत्री संसार चंद गोसानू के रूप में हुई है । दोनों की कमर एक कपडे़ से बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी डूबने से मौत हुई या उन्हें पहले मारकर यहां लाकर फेंका गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।