विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के खिलाफ मंगलवार को शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड जम्मू में प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित करने की मांग की। शहरी प्रधान बिन्नी महाजन ने कहा मनोरंजन के लिए इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ तत्व देश का माहौल खराब करने के लिए इस प्रकार की फिल्में बनाते रहे हैं। शिवसेना हिंदुस्तान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली ऐसी सभी फिल्मों का विरोध करती है। राज्य में इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। प्रदर्शन में कश्मीर प्रधान अब्दुल खालिद भट्ट, सुभाष कुमार, रोमेश कुमार रामपाल आदि शामिल रहे।