फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। मुख्य ट्यूबवैल में पानी की आपूर्ति करने वाली मोटर और पंप खराब होने पर कस्बा के कई वार्ड में पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के जल्दी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले एक मोटर जल गई थी। इसके उपरांत तीन दिन पहले पंप भी खराब हो गया। कस्बा के कई वार्ड और बाजाराें में पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए आसपास क्षेत्र में जाने पर मजबूर होना पर रहा है। गृहणी कमला देवी ने बताया पिछले दो हफ्ते से पानी की सप्लाई पुरी तरह से बंद है। पानी के लिए दूसरे क्षेत्र में पानी लेने पर मजबूर होना पर रहा है। कृष्ण लाल, मोहन लाल ने बताया कैसी विडंबना है कि चिनाब दरिया के किनारे बसा कस्बा पिछले दो हफ्ते से प्यासा है। स्थानीय विधायक राजीव शर्मा को विभाग की कार्यप्रणाली की जांच करनी चाहिए। दो हफ्ते से खराब मोटर की मरम्मत नहीं की जा सकी है। कस्बे के आधे से ज्यादा परिवार को पानी की किल्लत का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे अगर शीघ्र ही पानी की सप्लाई नहीं हो सकी तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें