फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, 24 घायल दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के जंदरोड़ इलाके में मंगलवार शाम को यात्रियों से भरी बस चालक के नियंत्रण खोने पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का उपचार रामनगर और उधमपुर के अस्पताल में चल रहा है। बस घोरडी से चौकी जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि बस को चालक के बजाय कंडक्टर चला था और उसने शराब भी पी रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से चालक और कंडक्टर फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बस (जेके02टी 1857) जैसे ही जंदरोड़ में पहुंची, चालक ने बस से संतुलन खो दिया और बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पुष्पा देवी निवासी जंदरोड़ और सुखराम पुत्र शिशुपाल ने दम तोड़ दिया। सुखराम की मौत अस्पताल लाते समय रास्ते में हो गई थी, जबकि पुष्पा की मौत उधमपुर अस्पताल में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें