फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह लाया गया। 16 सितंबर को मंथल के पास स्कूटी सवार हरजीत सिंह (50) निवासी भोर कैंप वार्ड नंबर दो चट्ठा सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसके परिवार वाले एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज करा रहे थे। रविवार को उसी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचे। फिलहाल आरोपी वाहन चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

करंट लगने से मौत
जम्मू। सुंजवा इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव रविवार को अपने घर की छत पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान सामने से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में वह आ गया। तत्काल उसके घर वाले जीएमसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें