फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
शनिवार को जम्मू बस स्टैंड पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वो बीसी रोड पर किसी काम से खड़ी थी, इसी दौरान वो व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर भी वो नहीं माना। इससे आहत युवती ने बस स्टैंड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बीसी रोड पर शाम के अजमेर निवासी युवती जोकि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार के साथ लौटी थी। उसे बस स्टैंड पर नरेश कुमार निवासी हरियाणा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद पुलिस कर्मी युवती के पास पहुंचे और उससे कारण पूछा। इस पर युवती ने नरेश कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच में युवक खुद को सैन्यकर्मी बता रहा है, हालांकि उसके पास से कोई आईडी कार्ड बरामद नहीं हुआ है, ऐसे में इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि वो सैन्यकर्मी है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें