जम्मू। विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने जम्मू कश्मीर में जीएसटी जागू होने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे उपभोक्ताओं के अलावा व्यापारिक वर्ग के लिए भी लाभकारी बताया है। उनका कहना हैं कि व्यापारिक वर्ग को अब केवल सिंगल टैक्स देना होगा। पुराने सिस्टम में व्यापारिक वर्ग को विभिन्न किस्मों के 17 टैक्सों को अदा करना पड़ता था।