फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ।
दियालाचक में वाइन शाप खुलने के विरोध में एक बार फिर स्थानीय महिलाओं का गुस्सा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। महिलाओं ने दियालाचक के पास हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की दुकान के मालिक के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वासन देकर हाईवे खुलवाया।
विज्ञापन

महिलाओं का नेतृत्व कर रही उषा देवी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि जो दुकान पहले दियालाचक चौक पर मंदिर के पास खुल रही है, उसे अब शिफ्ट कर पुल के पास खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुकी है कि किसी भी सूरत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। चाहे फिर चौक पर हो या फिर दियालाचक के किसी भी इलाके में। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन इस मामले में कोई पहल नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब पहले आश्वासन दिया था कि दुकान नहीं खुलने दी जाएगी तो फिर फिर से शराब की दुकान कैसे खुल रही है। इस बीच महिलाओं की दुकान मालिक के साथ नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया और हाईवे खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें