जम्मू। राजभवन श्रीनगर में शुक्रवार को डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर आंतरिक सुरक्षा के साथ आपरेशनल व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। डीजी ने सीआरपीएफ के सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।