अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद छह दिनों में अब तक 78 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को 14 हजार, 655 श्रद्धालुओं पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इनमें हेलीकाप्टर के जरिये यात्रा करने वाले 1478 श्रद्धालु भी शामिल हैं। इस दौरान बगैर किसी रुकावट के जारी रही। अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 78, 112 हो गई है।
यात्रा अधिकारी के मुताबिक बालटाल और नुनवन स्थित आधार शिविरों से सुबह दस हजार, 452 श्रद्धालुओं ने दोनों ट्रैक से पवित्र गुफा की तरफ कदम बढ़ाए।
जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से भी सातवें जत्थे में 2176 श्रद्धालु बालटाल और नुनवन आधार शिविरों की तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना हुए।
इसके अलावा नुनवन आधार शिविर से सुबह 5410 श्रद्धालु चंदनबाड़ी ट्रैक से यात्रा पर रवाना हुए। बालटाल आधार शिविर से 5042 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा की तरफ कदम बढ़ाए थे।
15 हजार गैरपंजीकृत अमरनाथ श्रद्धालुओं को वापस भेजा : उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी गैरपंजीकृत श्रद्धालु को अमरनाथ यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के से सबक लेते हुए राज्य सरकार और श्राइन बोर्ड कोई भी खतरा उठाने को तैयार नहीं है।
यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 15 हजार गैरपंजीकृत श्रद्धालुओं को वापस भेजा गया है।