फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी चौक में सोमवार देर रात को टैंपो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रहे टैंपो ट्रेवलर नंबर जेके19-1890 की सामने से आ रही बाइक नंबर जेके14बी-9341 की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार युवक गोस्वामी (21) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी टिकरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिवार के लोगों ने तुरंत उसे पीएचसी टिकरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया। जम्मू में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जैसे ही युवक की मौत की खबर टिकरी में पहुंची तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें