फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से लोगों को राहत मिली। हड़ताल के चलते शहर में बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हो चुका है। इसे साफ करने में कर्मचारियों को दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 नवंबर को सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छह दिन तक लगातार जारी रही। छह दिन के अंदर से शहर के किसी भी हिस्से गंदगी को उठाया नहीं गया। वहीं हड़ताल के चलते पूरा शहर डंपिंग स्टेशन का रूप ले चुका था। हर गली और सड़क पर केवल गंदगी ही फैली हुई नजर आ रही थी। मंगलवार शाम को डीसी के साथ बैठक में आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल बंद करने का एलान कर दिया। वहीं बुधवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। सबसे पहले सफाई कर्मचारियों ने डंपिंग स्टेशन में जमा हुई गंदगी को उठा कर शहर से बाहर जाकर फेंका और फिर इसके बाद गलियों व सड़कों से गंदगी को उठाने का काम शुरू किया गया। गंदगी को उठाए जाने के बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली। शहरवासियों का कहना था कि अगर हड़ताल कुछ दिन और बढ़ जाती तो शहरवासियों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें