फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर के पलोड़ा में मंगलवार को आटो पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में फूल चंद निवासी उत्तर प्रदेश मौजूदा समय जानीपुर, अजय शर्मा निवासी किश्तवाड़ मौजूदा रूपनगर, ओम प्रकाश निवासी यूपी मौजूदा जानीपुर, सुरजीत कुमार निवासी किश्तवाड़ मौजूदा रूप नगर और रंजीत निवासी किश्तवाड़ शामिल हैं। बताया जाता है कि आटो तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी में पहुंचाया गया। पुलिस स्टेशन जानीपुर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें