फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिज्ब और लश्कर के दो दुर्दांत आतंकी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिज्ब और लश्कर के दो दुर्दांत आतंकी दबोचे
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिजबुल और लश्कर के दो आतंकियों को धर-दबोचा। लश्कर के एक आतंकी शमसुल वकार उर्फ प्यारा कोे हथियारों समेत वंगाम काजीगुंड इलाके से पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर जख्मी हालत में हिजबुल आतंकी आकिब इकबाल मलिक सुरक्षा बलों ने धरा। मंगलवार को कुलगाम के कुंड में मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी थी। वह लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी की आड़ में भाग निकला था। इसकी पुष्टि पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने की है।
जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के काजीगुंड में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद बुधवार सुबह से ही इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वंगाम काजीगुंड से लश्कर आतंकी शमसुल विकार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तीन राइफल भी बरामद की र्गईं हैं। इस आतंकी की निशानदेही पर ही सुरक्षाबलों ने काजीगुंड के कुंड इलाके में तलाशी अभियान में तेजी लाई और इस बीच आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकी आकिब इकबाल मलिक को गिरफ्तार किया गया जो जख्मी हालत में था। उसे इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया। आकिब मंगलवार को हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था और सुरक्षा बलों के अनुसार 4 से 5 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डा. एसपी वैद ने बताया कि कुलगाम के काजीगुंड में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इलाके में हिज्ब और लश्कर के आतंकियों के बीच बैठक की आ रही खबरों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा सही है, फिलहाल ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि कुंड काजीगुंड में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया गया था, जबकि सेना का एक जवान भी इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें