कठुआ। बसोहली के गांव जंद्रोट में मोटरसाइकिल फिसलने से रविवार को उस पर सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया। यहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक (पीबी36एफ-4277) पर सवार राधे शाम पुत्र जय सिंह व विजय सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी समान मोहल्ला जब गांव के मुख्य गली की मुड़े तो बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। ब्यूरो