जम्मू। शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही साथ संबंधित नाकों पर वाहनों का नंबर दे दिया गया है ताकि संदिग्ध वाहनों के जांच के दौरान नंबर का मिलान किया जा सके। मिली जानकारी के रेशमघर कालोनी निवासी रोहन ने पुलिस को जेके02बीपी 624 वाहन चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन को घर के बाहर ही पार्क किया था, लेकिन जब वापस लौटे तब वाहन अपने स्थान से गायब था। वहीं सुरजीत कुमार निवासी शेरगढ़ी ने सतवारी पुलिस को शिकायत दी कि मोटर साइकिल नंबर जेके02बीए 0075 चोरी हो गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।