जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की जेसीबी सोमवार को नगरोटा क्षेत्र में चली। कई कनाल भूमि को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया। कोर्ट के आदेशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक तकरीबन 600 कनाल सरकारी जमीन को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है, जिसकी कीमत तकरीबन साढ़े तीन सौ करोड़ है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शवान ने जेडीए के डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट और कलक्टर लैंड एक्विजिशन को जमीन को डिमार्केट करने के साथ ही पर्याप्त चिह्नीकरण के बाद इसकी चार दीवारी कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि विधिक नजरिए से किसी तरह का शक-शुबहा न रहे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के मुताबिक जम्मू में सैकड़ों कनाल भूमि भू-माफिया के कब्जे में है। धीरे-धीरे उसकी पहचान कर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। कहा कि सारी जमीन डिमार्केट होने तक यह अभियान चलेगा।