फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरलेस ऑपरेटरों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वायरलेस आपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर डोगरा चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क में चक्का भी जाम किया। नौकरी की बहाली के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वायरलेस आपरेटरों ने कहा कि उन्हें नौकरी पर दोबारा से रखा जाए। वायरलेस आपरेटरों ने कहा कि उनकी तैनाती औपचारिकताओं को पूरा कर हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ न्याय होना चाहिए। उनका रोजगार छीन जाने से परिवार के सदस्य भी परेशान हो रहे हैं। उनका भविष्य अब अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं आर्डर नंबर 211 पीएचक्यू के तहत निरस्त की गई थी। अब उन्हें विभाग दोबारा से सेवा करने का मौका दे। उन्होंने कहा कि भर्ती होने के लिए उन्होंने तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया हुआ है। ऐसे में उन्हें दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर 100 से ज्यादा वायरलेस आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें