फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: वन विभाग में फेरबदल, 71 अधिकारियों के तबादले; विभागीय जरूरतों के अनुसार तैनाती, पदोन्नति से संबंध नहीं

Fri, 13 Jun 2025 09:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग में 71 अधिकारियों के तबादले किए, जो विभागीय जरूरतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू हैं। इनका पदोन्नति से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग में बुधवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 71 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की। गुरुवार को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। तबादलों में वन अधिकारी, वन्यजीव वार्डन, सामाजिक वानिकी, अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रमुख पद शामिल हैं।

विज्ञापन




आदेश के अनुसार, उजमा हमाल को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग, जम्मू में वरिष्ठ वैज्ञानिक नियुक्त किया गया। विजय कुमार दक्षिण कश्मीर के वन्यजीव वार्डन, रंजीव शर्मा राजौरी और महेश कुमार डोडा वन डिवीजन के नए वन अधिकारी बनाए गए। जुहेब चौधरी की तैनाती जम्मू नगर निगम में हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


हिमायूं कादरी को पर्यावरण संरक्षण अधिकारी (डीईईआरएस) और शम्मा रूही को लिद्दर वन डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। फिरोज अहमद चाकेट को सामाजिक वानिकी, पुलवामा, हितेंद्र सिंह चंदेल को शहरी वानिकी व संसाधन सर्वेक्षण डिवीजन, जम्मू, और कमर राशिद खान को जेकेपीएफडीसीएल में उप-महाप्रबंधक (योजना व उत्पादन) नियुक्त किया गया। संजय कुमार गुप्ता को शहरी वानिकी, जम्मू और मीर इकबाल जहूर को वन संरक्षण बल, तंगमर्ग में उप-निदेशक बनाया गया।



सरकार ने स्पष्ट किया कि ये तबादले विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक संतुलन के आधार पर किए गए हैं, जिनका अधिकारियों की पदोन्नति से कोई संबंध नहीं है। जिन अधिकारियों को नई तैनाती नहीं मिली, उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें