फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो पुलिस कर्मियों को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा। मानसर मोड़ के पास दो पुलिस कर्मियों को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार रात दस बजे पुलिस लाइन से ड्यूटी कर लौट रहे हेड कांस्टेबल मोहम्मद युनूस निवासी वीरपुर और कांस्टेबल अरविंद कुमार निवासी डोडा अपनी बाइक से लौट रहे थे। मानसर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। दोनों कर्मियों को शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक आरोपी चालक और वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें