फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू।
विज्ञापन

रियासत में दो स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निर्माण से कैंसर पीड़ितों को राहत मिलेगी। राज्य में हर साल 5-6 हजार नए कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। पुरुष और महिला पीड़ितों में कैंसर बढ़ा है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर इंस्टीट्यूट से पीड़ितों को राज्य में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में दो कैंसर इंस्टीट्यूट पर सहमति जताई गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नई दिल्ली में इसी हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में राज्य को कुल प्रोजेक्ट धनराशि में से दस और केंद्र को 90 फीसदी वहन करना है। पहाड़ी राज्य होने के कारण जम्मू-कश्मीर को यह राहत दी गई है, जबकि देश के अन्य स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में राज्य 30 और केंद्र 70 फीसदी प्रोजेक्ट धनराशि को वहन करेगा। जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा स्किमस श्रीनगर में एक अन्य कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। इन प्रोजेक्टों पर 130-130 करोड़ रुपया खर्च किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें